शिमला: द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के चुनाव में एचपीएसईबीएल के दो अधिकारी निर्वाचित
शिमला: द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के चुनाव में एचपीएसईबीएल के दो अधिकारी निर्वाचित
शिमला: द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), हिमाचल प्रदेश स्टेट सेंटर के 28 अक्टूबर को हुए चुनाव में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) से डॉ. मदन गोपाल शर्मा तथा राज कुमार चौहान कार्यकारी सदस्य (Executive Member) के रूप में निर्वाचित हुए हैं।
डॉ. मदन गोपाल शर्मा एचपीएसईबीएल में निदेशक (इलेक्ट्रिकल) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि राज कुमार चौहान एचपीएसईबीएल, कुमार हाउस, शिमला में अधीक्षण अभियंता (SE) के रूप में कार्यरत हैं। दोनों अधिकारियों का निर्वाचन बोर्ड के लिए गौरव का विषय है।
उनके निर्वाचन से इंजीनियरों के बीच व्यावसायिक सहयोग और नेटवर्किंग को मजबूत करने, तकनीकी एवं सतत शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा युवा अभियंताओं के मार्गदर्शन और इंजीनियरिंग क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने की उम्मीद है।