करसोग के चुराग ब्लॉक में 82.84 प्रतिशत हुआ मतदान

करसोग: पंचायती राज चुनाव – 2026 के अंतर्गत करसोग के चुराग ब्लॉक में पंचायती राज संस्थाओं के लिए प्रथम चरण के चुनाव में 82.84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि ब्लॉक में प्रथम चरण के कुल 12539 मतदाताओं में से कुल 10387 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 5071 रही जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 5316 दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed