सुंदरनगर: साक्षात्कार तिथि में परिवर्तन, अब 8 जून को होंगे साक्षात्कार

सुंदरनगर: बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर पूनम चौहान ने जानकारी दी कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना सुंदरनगर, जिला मंडी के आंगनवाड़ी एवं पालना केंद्र सलाह वार्ड नंबर-4 तथा रोपा वार्ड नंबर-10, नगर परिषद सुंदरनगर में क्रेच कार्यकर्ता एवं क्रेच सहायिका के रिक्त पदों को भरने हेतु प्रस्तावित साक्षात्कार की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में यह साक्षात्कार 30 मई 2026 को आयोजित किया जाना निर्धारित था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से अब साक्षात्कार की नई तिथि 08 जून 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार अब 08 जून 2026 को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed