हिमाचल: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिमला के प्रतिष्ठित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन एवं प्रबंधन के लिए लाइसेंस अधिकार देने की प्रतिस्पर्धात्मक ई-नीलामी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इसमें वार्षिक सकल राजस्व का 47.1% हिस्सा देने की रिकॉर्ड बोली प्राप्त हुई है।
– 35 वर्षों की लाइसेंस अवधि के दौरान प्रतिमाह लगभग 3 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है, जिसमें प्रतिवर्ष 3 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
– इस अवधि में कुल लगभग 2,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त, 24 करोड़ रुपये की अग्रिम लाइसेंस फीस और होटल की संपत्ति में न्यूनतम 50 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता भी सुनिश्चित की गई है।
– प्रदेश सरकार को लगभग 400 करोड़ रुपये की नकद राशि भी प्राप्त हुई है।
होटल की भूमि एवं संपत्ति, संयुक्त उद्यम कंपनी (ज्वाइंट वेंचर कंपनी), उससे जुड़ी परिसंपत्तियों एवं अधिकारों पर सरकार का पूर्ण स्वामित्व और नियंत्रण सुनिश्चित हुआ है।