रामपुर : शहीद पवन को मरणोपरांत कीर्ति चक्र; कुपवी के बेटे को शौर्य चक्र सम्मान

शिमला: प्रदेश के रामपुर उपमंडल के पिथवी गांव के शहीद पवन कुमार धंगल को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में शहीद पवन कुमार धंगल की माता भजन दासी और पिता शिशुपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया है। 27 फरवरी, 2023 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराकर पवन शहीद हो गए थे। 

कुपवी के बेटे को मरणोंपरांत मिला शौर्य चक्र सम्मानित

 तहसील कुपवी के गौंठ गांव के राइफलमैन कुलभूषण मांटा को मरणोंपरांत राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन दिल्ली में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में कुलभूषण मांटा की धर्मपत्नी नीतू और मां दुर्गा देवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान प्राप्त किया। कुलभूषण मांटा बारामूला में आतंकी मुठभेड़ में अंतिम सांस तक दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed