हिमाचल: प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री
जयराम ठाकुर के जन्मदिवस पर उनके समर्थकों ने सरकारी आवास ओक ओवर में नाटी डाली और जश्न मनाया। शिमला सहित प्रदेश भर में उनके जन्मदिन पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और जगह-जगह पर केक काटे गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह ने अपने जन्मदिवस पर पूजा-अर्चना की, तो सीएम के सरकारी आवास ओक ओवर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।