कांग्रेस ने न कभी भी लोगों पर कोई अवैध टैक्स लगाया और न ही किसी की संपत्ति हड़प की – संजय अवस्थी

शिमला: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस पर बेबुनियाद आरोप लगा कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय के लिये है। 

संजय अवस्थी ने कहा है कि कांग्रेस ने कभी भी लोगों पर कोई अवैध टैक्स नहीं लगाया और न ही किसी की संपति हड़प की। उन्होंने कहा है कि किसी  की भी निजी सम्पति का अधिकार उसके मालिक और उसके आश्रितों की ही होती है। 

अवस्थी ने कहा है कि असल मे भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में ऐसा कोई भी उल्लेख नहीं है कि सत्ता में आने के बाद लोगों की संपति पर सरकार अधिकार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से भाग रही है और ऊलजलूल बयानबाजी कर देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने भाजपा से पूछा है कि वह लोगों को बताए कि उनके 10 साल के कार्यकाल में कितने बेरोजगारों को रोजगार मिला, जबकि उनका वादा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर जो यूपीए के समय 450 रुपए का मिलता था,अब 1000 से ऊपर का मिल रहा है उसकी कीमत क्यों कम नही हुई। उन्होंने कहा कि आज देश बढ़ती मंहगाई से जूझ रहा है। किसान अपनी फसलों का समर्थन मूल्य मांग रहा है पर उनकी एक नही सुनी जा रही। किसानों के कोई ऋण माफ नही हुआ जबकि भाजपा के कुछ करीबियों के करोड़ो रूपये के ऋण माफ कर दिए गए। आज देश भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से परेशान है। भाजपा को इन सब सवालों का जवाब इन चुनावों में देश की जनता को देना चाहिए न कि कांग्रेस पर मंगलसूत्र या संपति जैसे बेचने के बेबुनियाद आरोप लगाने चाहिए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed