हिमाचल: प्रदेश सरकार ने एरियर – DA की नोटिफिकेशन ली वापिस

हिमाचल: प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतनमान व डीए की देनदारियों को लेकर जारी आदेश वापस ले लिए हैं। सरकार ने 4 मार्च और 2 मार्च को कर्मचारियों को पेंशनरों के वेतनमान देने के आदेश जारी किए थे। मंगलवार देर शाम अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर सरकार ने आदेशों को वापस ले लिया है। माना जा रहा है कि एरियर के भुगतान के आदेशों के बाद कर्मचारियों में आक्रोश था। लोकसभा चुनाव से पहले सुक्खू सरकार कर्मचारियों की नाराजगी नहीं चाहती है। इसे देखते हुए सरकार ने एरियर सम्बंधी अधिसूचनाओं को वापस लिया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed