कुल्लू : कुल्लू जिले में हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी एचपी 33 ई 3629 जलोड़ी दर्रा की ओर जा रही थी। चढ़ाई चढ़ते वक्त सोझा नामक जगह पर हादसा हो गया। बोलेरो गाड़ी सड़क से करीब 400 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। गाड़ी में छह लोग सवार थे। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष थे। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी गंभीर घायल हो गए। घायलों को बंजार अस्पताल ले जाया गया है। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जाँच की जा रही है।
