हिमाचल: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मांगे दावेदारों से आवेदन

शिमला: प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं से पार्टी टिकट के लिए सादे कागज पर आवदेन मांगे है।
प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आम चुनाव लोकसभा 2024 के लिये पार्टी के  नेताओं, पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं से पार्टी टिकट के लिये इछुक उम्मीदवारो से आवदेन मांगे है। यह आवदेन 9 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक स्वीकार किये जाएंगे ।  आवदेन सादे कागज पर दस हजार की राशि  (10’000/-)  सलंग्न होनी चाहिए।
किमटा ने बताया कि आवदेन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 15 फरवरी 2024 अपराह्न 5 बजे तक स्वीकार किये जाएंगे। इसके बाद प्राप्त किसी भी आवदेन पर कोई विचार नही होगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed