सांसद प्रतिभा सिंह 13 अगस्त से मण्डी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह 13 अगस्त कल से अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे पर रहेंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभा सिंह कल सुबह 10 बजे शिमला से मंडी के लिये प्रस्थान करेंगी। इस दौरान दोपहर बाद 1 बजे सुंदरनगर विश्राम गृह में अल्प विश्राम के बाद बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभाभित झोर के लोहखर,रिवालसर,रत्ती व डडोर का दौरा करेंगी। रात्रि विश्राम मंडी में लोक निर्माण विभाग का परिधि गृह रहेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed