प्रदेश में मौसम के फिर बिगड़ने की संभावना

सिरमौर: पांवटा में बादल फटा, ताल में मलबे से दादा-पोती के शव बरामद, परिवार के एक बच्चे समेत तीन लोग लापता

सिरमौर : सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में बीती रात बादल फटा, जिसके कारण सिरमौरी ताल गांव में पानी आने से एक घर ढह गया इसकी चपेट में एक ही परिवार के 5 लोग आए। इनमें दो बच्चे भी शामिल है। एक बच्चे समेत तीन लोग अभी लापता हैं। गुरुवार तड़के से ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

शाम तक तीन मशीनों से मलबा हटाने का कार्य जारी रहा, लेकिन बारिश से दलदल बनने से कार्य रोकना पड़ा। अब शुक्रवार को सर्च अभियान चलेगा। मलबे के बीच से सुबह 9:30 बजे कुलदीप सिंह (63) और उनकी पोती दीपिका (8) का 11:00 बजे शव बरामद हुआ है। कुलदीप के छह सदस्यों के परिवार में सिर्फ उसका बेटा विनोद कुमार सुरक्षित है, जो घटना के वक्त घर से कुछ दूरी पर था। कुलदीप की पत्नी जीतो देवी (57), बहू रजनी देवी (31), पोता नितेश (10) का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटा हुआ है, लेकिन बाढ़ के बाद मलबा अधिक आने से राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किल हो रही है। इस घटना में गांव के ही 3 अन्य लोगों के घरों को भी क्षति पहुंची है। यह घटना बीती रात 8.30 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बादल मालगी के जंगल में बादल फटा। इसके बाद सिरमौरी ताल गांव में बाढ़ से तबाही हुई है। ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन भी बह गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed