हिमाचल प्रदेश विधानसभा ‘बाल सत्र’ : ये है बच्चों की सरकार, 68 बाल विधायकों में से 13 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री, 4 संसदीय सचिव का चयन

हिमाचल: डिजिटल बाल मेला द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तत्वाधान में ‘बाल सत्र’ 12 जून को होगा। प्रदेश की विधानसभा पहली बार 68 चयनित बाल विधायकों की साक्षी बनेगी। विशेष प्रक्रिया द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा ‘बाल सत्र’  के लिए बच्चों की सरकार का गठन हो गया है। स्पीकर, मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और संसदीय सचिव के नाम पर मुहर लग गई है। मंत्रालय गठन प्रक्रिया के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी चुने हुए बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुलाकात की। इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गठित बाल मंत्रिमंडल के साथ तस्वीर खिंचवाई।

बाल सत्र में अध्यक्ष पद के लिए लवीश नेगी, उपाध्यक्ष राघव कल्ला, नेता प्रतिपक्ष के लिए रुहानिका वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष हरिओम गुप्ता के नाम का चुनाव किया गया। 68 बाल विधायकों में से 13 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री, 4 संसदीय सचिव का चयन किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने बाल सत्र अध्यक्ष को विधायी प्रक्रिया की बारीकियां समझाई साथ ही शिमला के विधानसभा भवन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया।

अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने बच्चों को बताया कि शिमला की विधानसभा में आजादी से पहले विट्ठलभाई पटेल जैसे दिग्गज महान देशभक्तों ने इसी सदन में स्पीकर पद की गरिमा को बढ़ाया हैं।

बाल सत्र के लिए चल रही तैयारियों के क्रम के बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला भी हिमाचल पहुंचे हैं, जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट की घोषणा की। डॉ. बी.डी. कल्ला ने चयनित बाल विधायकों को विधानसभा की कार्यशैली बताई और 12 जून को होने वाले बाल सत्र के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दी।

ये है बच्चों की सरकार
लविश नेगी – अध्यक्ष
राघव कल्ला – उपाध्यक्ष

कैबिनेट मंत्री
जहान्वी – मुख्यमंत्री
तुषार आनंद – उप-मुख्यमंत्री
पीयूष गोयल – मुख्य सचेतक विधानसभा
अक्षरा ठाकुर – गृह मंत्री
मिशल – उच्च शिक्षामंत्री
निकुंज रांगटा – स्वास्थ्य मंत्री
प्रतीक शर्मा – औद्योगिक और संसदीय कार्य मंत्री
परमजीत – ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं पर्यावरण मंत्री
वेदान ठाकुर – युवा मामलात एवं खेल मंत्री
फैजान – वित्त मंत्री
रिज़ा शेख – शहरी विकास मंत्री

राज्य मंत्री
अरुणोदय शर्मा – सामाजिक न्याय और कल्याण मंत्री
कामाख्या कौंडल – प्राथमिक शिक्षा मंत्री
आरजू शर्मा – सड़क और परिवहन मंत्री

संसदीय सचिव
सुप्रिया शर्मा – श्रम-रोजगार और जल शक्ति विभाग
आकर्ष सिंह  व्यास – कृषि और पशुपालन विभाग
पूर्णिमा राय – महिला एवं बाल विकास विभाग
दिव्यांशी शर्मा – पर्यटन विभाग।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed