आज रात 8:30 से 9:30 बजे तक रहेगा अर्थ आवर

आज एक घंटे के लिए अंधेरे में डूब जाएगी। 25 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक अर्थ आवर डे (Earth Hour Day) के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान ऊर्जा संरक्षण के लिए लोग 1 घंटे तक अपने घरों और दफ्तरों में लाइट बंद कर देते हैं। इस दिन बिजली की बेवजह बर्बादी को रोकने की अपील की जाती है। दरअसल, हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को दुनियाभर में अर्थ आवर डे मनाया जाता है। दुनिया में लोगों को प्रकृति और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्‍य से हर साल ये दिन सेलि‍ब्रेट किया जाता है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed