हिमाचल: प्रदेश विधानसभा की कमेटियों को फिर से किया गया अधिसूचित..

हिमाचल: प्रदेश विधानसभा की कमेटियों को फिर से अधिसूचित किया गया है। इन कमेटियों से 6 बागी पूर्व विधायकों को बाहर किया गया है, जबकि निर्दलीय विधायक इसमें बने रहेंगे। प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष पहले सुधीर शर्मा थे जबकि अब विधायक संजय रतन होंगे। लोक उपक्रम समिति के सभापति पहले राजेंद्र राणा थे और अब भवानी सिंह पठानिया नियुक्त किए गए हैं। जनप्रशासन समिति के अध्यक्ष पहले राजेंद्र राणा थे और अब संजय रतन बनाए हैं। ग्रामीण नियोजन समिति के सभापति रवि ठाकुर की जगह पर अब विधायक केवल सिंह पठानिया बने हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed