Oscar 2023: ऑस्कर के मंच पर रचा गया इतिहास, भारत के नाम दो ऑस्कर अवार्ड

Oscars The Elephant Whisperers: ऑस्कर 2023 इस बार भारत के लिए काफी खास रहा है।  भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि भारत के नाम दो ऑस्कर अवार्ड आए है। ‘आरआरआर‘ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स‘ दोनों ने 95वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार जीते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने इसे लेकर फिल्म से जुड़ी टीमों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा: “असाधारण! ‘नाटू नाटू’ की पॉपुलैरिटी ग्लोबल है। एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए एम एम कीरावनी और चंद्रबोस और फिल्म की पूरी टीम को बधाई। भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है।” एक अन्य ट्वीट में, उन्होंने द एलिफेंट विस्पर्स के मेकर्स की तारीफ की और कहा: “इस सम्मान के लिए गुनीत मोंगा, कार्तिकी गॉनसेल्व और ‘द एलीफेंट विस्पर्स’ की पूरी टीम को बधाई। उनका काम आश्चर्यजनक रूप से सतत विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता है।”

सम्बंधित समाचार

Comments are closed