बिलासपुर: दो हफ्ते बाद मिले सतलुज में लापता दोनों भाईयों के शव

हिमाचल: बिलासपुर जिले में करीब 2 सप्ताह पहले सतलुज नदी के बहाव में लापता हुए 2 चचेरे भाइयों के शव मिल गए हैं। मृतकों की पहचान आशीष राणा निवासी मल्यावर और राजेश कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी गांव मल्यावर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अुनसार, 23 फरवरी को एक टाटा सूमो मल्यावर पंचायत के गांव बलोह में फोरलेन में अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिर गई थी। इसमें 2 चचेरे भाई आशीष राणा पुत्र जय सिंह निवासी गांव मल्यावर उम्र करीब 30 साल व राजेश कुमार पुत्र रोशनलाल निवासी गांव मल्यावर उम्र करीब 25 साल सवार थे।

दोनों भाई सतलुज नदी के पानी में बह गए थे। हालांकि प्रशासन ने NDRF की मदद से सर्च अभियान चलाया, लेकिन इनका कुछ भी पता नहीं चल पाया। दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर अभियान जारी रखा हुआ था, लेकिन दोनों भाइयों का कोई सुराग नहीं लगा रहा था। कंदरौर, ऋषिकेश, ज्योरीपत्तन, भाखड़ा तक युवकों को तलाश गया। बुधवार को दिन के समय किसी की नजर ऋषिकेश के पास झील में तैरते हुए शव पर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। शिनाख्त करने पर शव लापता भाइयों में से एक का निकला। जबकि वीरवार को दूसरे लापता युवक का शव बैरी दडोला के पास मिला।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed