ताज़ा समाचार

प्रदेश में भाजपा पूरी तरह से गुटबाजी में घिरी हुई ; नेता अपना अपना वर्चस्व बचाने की होड़ में कर रहे शक्ति प्रदर्शन – विनय कुमार

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि 11 दिसम्बर को मंडी में प्रदेश कांग्रेस सरकार के तीन साल पर होने वाले जन संकल्प सम्मेलन में भाजपा के दुष्प्रचार का मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि भाजपा झूठ बोल कर लोगों को गुमराह नही कर सकती।
धर्मशाला में आयोजित भाजपा की रैली पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विनय कुमार ने कहा कि यह कोई रैली नही थी,यह भाजपा नेताओं में अपने अपने गुट के शक्ति प्रदर्शन दिखाने की एकमात्र होड़ थी। प्रदेश में भाजपा पूरी तरह से गुटबाजी में घिरी हुई है और नेता अपना अपना वर्चस्व बचाने की होड़ में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।
विनय कुमार ने कहा है कि मंडी में 11 दिसम्बर को कांग्रेस सरकार के जन संकल्प सम्मेलन में हजारों लोग शामिल होंगे। इसके पश्चात पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेशभर में सरकार की उपलब्धियां और कल्याणकारी नीतियों व निर्णयों से लोगों को अवगत करवायेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed