ताज़ा समाचार

भाजपा को मिल रहे जनादेश को देखते हुए विपक्षी पार्टियों ने अभी से हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ना शुरू कर दिया : जयराम ठाकुर

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद अपने सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनावां के परिणाम देशभर में विभिन्न एजैंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल सर्वे के अनुरूप आएंगे तथा देश में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलेगा तथा एक बार फिर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी चारों सीटों में भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे तथा देश में एक मजबूत नेतृत्व वाली सरकार सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि देश तथा प्रदेश के मतदाताओं ने विकास तथा एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए अपना मतदान किया है और उन्होंने विघटनकारी ताकतों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने प्रदेश में मतदान में बढ़चढ़कर भाग लिया है परन्तु विपक्ष के नेताओं को यह भी रास नहीं आ रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मिल रहे जनादेश को देखते हुए विपक्षी पार्टियों ने अभी से हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ना शुरू कर दिया है जो लोकतांत्रिक प्रणाली में उनके अविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने शांति व सौहार्द की परम्परा को बनाए रखा और पूरी मतदान प्रक्रिया में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी मण्डी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदेशभर में, विशेष रूप से सिराज विधानसभा क्षेत्र में हुए भारी मतदान पर प्रश्न उठा रहे हैं, जो क्षेत्र के मतदाताओं का अपमान है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *