संजौली : ढिंगू मंदिर के समीप तेंदुए ने  गेट के ऊपर से छलांग लगा पालतु कुत्ते का किया शिकार

शिमला: झंझीड़ी में दिखा तेंदुआ

शिमला : शिमला के झंझीड़ी में तेंदुआ देखा गया है। रात के समय तेंदुआ घरों के बाहर घूम रहा था, जो CCTV में कैद हुआ है। रात के करीब साढ़े 8 बजे तेंदुआ पहले घर के आंगन से दबे पांव निकला, उसके बाद दूसरी जगह शिकार के लिए गया, लेकिन तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया। तेंदुआ देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। झंझीड़ी के रहने वाले विशाल ने बताया कि पहले भी यहां तेंदुआ दिखा था। इस वजह से लोगों में डर है। सूचना वन विभाग को दे दी गई है। उम्मीद है प्रशासन जल्द से जल्द इसे पकड़ेगा, ताकि यह किसी को नुकसान न पहुंचा सके। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पैट डॉग के अलावा आवारा कुत्तों की संख्या भी ज्यादा है। जिस वजह से तेंदुआ शिकार करने आया होगा। लेकिन तेंदुए के दिखने से छोटे बच्चों को स्कूल भेजना तक मुश्किल हो गया है। वन विभाग की टीम को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। शिमला में बीते कुछ समय से तेंदुए को कभी सड़कों पर तो कभी घर के आंगन में देखा जा रहा है। छोटे बच्चों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed