WPL Auction 2023 : हिमाचल की रेणुका ठाकुर को मिला डेढ़ करोड़, हरलीन को 40 लाख

हिमाचल: पहली बार हो रहे महिला आईपीएल में हिमाचल प्रदेश की स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। हरलीन देओल को गुजरात जाएंट्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा है। हरलीन का बेस प्राइज 40 लाख रुपये था। रेणुका प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिनको किसी टीम ने सबसे अधिक रकम चुकाकर अपनी टीम में शामिल किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed