हिमाचल: गणतंत्रता दिवस पर ADGP सतवंत अटवाल त्रिवेदी को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, इन जवानों को मिलेगा वीरता पुरस्कार..

एडीजीपी स्टेट विजिलेंस शिमला एडीजीपी सतवंत अटवाल त्रिवेदी राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा

हिमाचल: गणतंत्र दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाले हिमाचल प्रदेश के पुलिस अधिकारी सम्मानित होंगेस्टेट विजिलेंस शिमला एडीजीपी सतवंत अटवाल त्रिवेदी के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा की गई है। राहुल शर्मा डीएसपी जुन्गा, जितेंद्र सिंह सहायक कमाडेंट जुन्गा, इंद्र दत्त सब इंस्पेक्टर जुन्गा और सुशील कुमार हेड कांसटेबल स्टेट विजिलेंस को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।  डिप्टी कमाडेंट जनरल (होमगार्ड) अनुज तोमर को होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस मेडल दिया जाएगा। स्टेशन फायर ऑफिसर नितिन धीमान और सब फायर ऑफिसर प्रेम सिंह को  सराहनीय सेवाओं के लिए मेडल दिया जाएगा।

हिमाचल के DGP संजय कुंडू और ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा को वर्ष 2022 के लिए देश के टॉप-22 ब्यूरोक्रेट में शामिल किया गया है। बेहतरीन कार्य करने वाले इन नौकरशाह को ब्यूरोक्रेट इंडिया संस्था ने समाज में बदलाव लाने वाले चेंज एजेंट ऑफ-2022 पुरस्कार के लिए चयनित किया है। इन्हें जल्द ही इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed