हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस: हिमाचलवासियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बड़ा तोहफा, घरेलू उपभोक्ताओं को 60 यूनिट तक बिजली फ्री

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए निर्धारित आय सीमा को बढ़ाकर 50 हजार करने की भी घोषणा

सोलन: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने माचल प्रदेश के 52वें पुर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर कर्मचारियों, पेंशनरों और पुलिस कॉन्सेबलों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को यह एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की बड़ी घोषणा भी की।

घरेलू उपभोक्ताओं को 60 यूनिट तक की खपत पर कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। इसके अतिरिक्त जिन उभोक्ताओं की बिजली की खपत 125 यूनिट तक है उनसे प्रति यूनिट एक रुपये शुल्क लिया जाएगा। पहले यह दर प्रति यूनिट एक रुपये 90 पैसे थी। सरकार की इस घोषणा से 11 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। इसके लिए सरकार 60 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय करेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के किसानों को राहत देते हुए प्रति यूनिट बिजली की दर को 50 पैसे से घटाकर 30 पैसे यूनिट करने की भी घोषणा की। यह घोषणाएं करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की प्रतिबद्धता हमेशा निम्न वर्ग के प्रति रही है। सरकार ने हमेशा से ही प्रदेश के लोगों को कल्याण के लिए निर्णय लिए हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सामाजिक और समाज के कमजोर वर्ग के लिए दी जाने वाली विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए 35 हजार की आय सीमा को अब 50 हजार तक बढ़ाने का भी ऐलान किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed