राहु दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय : आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

  • राहु दोषों से मुक्ति के लिए करें ये अचूक उपाय 

कुंडली में राहु और केतु का व्याप्त होना व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं पैदा कर देता है। जीवन में अस्थिरता आ जाती है। राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। कुंडली में इनकी छाया होने से बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार राहु काल में कोई शुभ कार्य करने की भी मनाही होती है। हालांकि कुछ अवसर में राहु-केतु शुभ फलदायी भी होते हैं। सभी ग्रहों की तरह राहु ग्रह का भी कुंडली में महत्व है। राहु दोष होने से काम में बाधा, धन हानि, मानसिक पीड़ा, कमजोर आत्मविश्वास आदि की समस्याएं होने लगती हैं। खराब राहु का अन्य ग्रहों पर भी दुष्प्रभाव पड़ने लगता है। बनते काम बिगड़ने लगते हैं। पैसे की बर्बादी होने लगती है। आप कुछ आसान उपायों से राहु दोष से मुक्ति पा सकते हैं। 

अगर किसी जातक की कुंडली में राहु कमजोर स्थिति में होता है या फिर विवाह घर में विराजमान होता है तो उस जातक की शादी में देरी होती है। अगर आप भी राहु दोष से पीड़ित हैं, तो इन्हें दूर करने के लिए कुछ आसान से उपायों को अपनाया जा सकता है। यदि आपकी कुंडली में राहु बुरे फल दे रहा या उसकी महादशा चल रही है तो आपको राहु के उपाय जरूर करने चाहिए। राहु का कष्ट नर्क भोगने जैसा होता है। जीवन का शायद ही कोई कष्ट हो जो राहु की महादशा में भोगने को नहीं मिलता, लेकिन राहु के कष्ट से मुक्ति के लिए एक ही उपाय काम आता है। इसके लिए किसी कांटे वाले पौधे में रोज एक लोटा जल देने की आदत डाल लें। ये एक उपाय बहुत असरदार होता है।

राहु के दोषों को दूर करने के उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा –

  • सोमवार और शनिवार के दिन जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्घ्य देने से राहु के प्रभाव कम होते हैं।

  • अगर आपकी कुंडली में राहु दोष है तो नियमित रूप से राहु मंत्र ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः का जाप करना चाहिए। कहते हैं कि इस मंत्र के जाप से भी राहु दोष से मुक्ति मिलती है।

  • राहु दोष से मुक्ति पाने के लिए जल में कुश डालकर प्रतिदिन स्नान करें।

  • राहु दोष से पीड़ित जातकों को शनिवार के दिन मीठी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना करने से राहु दोष के प्रभावों को दूर किया जा सकता है।

  • नियमित रूप से ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र जाप से भी राहु-केतु दोष दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए कम से कम एक माला ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप नियमित रूप से करना चाहिए।

  • राहु दोष होने से काम में बाधा, धन हानि, मानसिक पीड़ा, कमजोर आत्मविश्वास आदि की समस्याएं होने लगती हैं।

  • राहु दोष से मुक्ति के उपाय

  1. रोज सुबह भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाने से चेहरे का तेज और आत्मविश्वास बढ़ने के साथ ही सफलता भी मिलने लगती है।

    राहु दोष से मुक्ति का सबसे आसान उपाय राहु का व्रत है। व्यक्ति को कम से कम 18 शनिवार तक राहु का व्रत रखना चाहिए। ऐसा करने से राहु का दुष्प्रभाव दूर होने लगता है।

  2. राहु दोष को दूर करने के लिए हर दिन चंदन का धूप जलाएं और हमेशा पर्स में मोर पंख रखें। अगर आप पर्स में मोर पंख नहीं रखना चाहते है तो ऐसी जगह रखें जहां आपकी नजर बार-बार पड़े।

  3. राहु दोष का निवारण करने के लिए शनिवार को काला कपड़ा पहनना चाहिए और ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

  4. शनिवार के दिन एक पात्र में जल, कुशा और दूर्वा रख लें। स्नान के बाद उस जल को पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। ऐसे करने से राहु दोष समाप्त होता है। यह शनिवार को करना चाहिए।

  5. शनिवार के दिन भोजन में काले तिल से बनी वस्तुएं, मीठी रोटी, मीठा चूरमा आदि खाना चाहिए। ऐसा करने से भी राहु दोष से मुक्ति मिलती है।

  6. शनिवार को रात पीपल के जड़ के पास घी का दीपक जलाएं। इससे भी राहु पीड़ा में लाभ होता है।

  • राहु ग्रह के अशुभ परिणामों से बचने के लिए नियमित करें राहु मंत्र का जाप

राहु ग्रह के अशुभ परिणामों से बचने के लिए राहु मंत्र का जाप करना चाहिए। राहु की अशुभ दशा से बचने के लिये बुधवार के दिन जौ, सरसों, सिक्का, सात प्रकार के अनाज, नीले या भूरें रंग के कपड़े और कांच की वस्तुओं का दान करें। गोमेद रत्न धारण करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है।

राहु की शांति के लिए इसके बीजमंत्र ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमःमंत्र का प्रतिदिन एक माला जप करें। घर में राहु यंत्र की स्‍थापना करने से राहु का दुष्‍प्रभाव दूर होता है। राहु से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आपको अपने आराध्य देव की मूर्ति किसी सिक्‍के पर बनवाकर प्रतिदिन पूजा करनी चाहिए।

 कबूतरों को बाजरा खिलाना अच्छा होता है। कुंडली में राहु दोष को दूर करने के लिए बाजरा खिलाना चाहिए। इससे पुण्य मिलता है साथ ही घर में सुख- समृद्धि आती है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *