नशा तस्करों पर कड़ी नजर, अवैध कब्जों पर भी हो रही कार्रवाई – उपायुक्त

धर्मशाला: एनआईसी सभागार जिला कांगड़ा में आज राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एनकाॅर्ड) की बैठक का आयोजन किया गया। नशे की रोकथाम संबंधी इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त हेमराज बैरवा ने की। बैठक में नशे के प्रभाव को रोकने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बहुआयामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने नशे के मामलों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता जताई, ताकि सप्लाई चेन तक पहुँच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि नशा सप्लायर्स पर सख्ती बरती जा रही है और ऐसे लोगों के अवैध कब्जों पर भी कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही सरकारी सेवा में कर्मचारी जोकि नशे की सप्लाई की गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं उनके विरूद्व भी कड़ी कार्रवाही अमल में लाई जा रही है।

उपायुक्त ने संवाद प्लेटफाॅर्म की उपयोगिता पर बल देते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्कूलों में गठित प्रहरी क्लबों को सक्रिय किया जाए। साथ ही ‘संवाद’ (एस.ए.एम.वी.ए.ए.डी. सिस्टेमैटिक अडोलसेंट मैनेजमेंट एंड वैल्यू एडीशन डायलॉग) कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों के बीच शिक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी स्कूल अपने परिसरों और आसपास यदि किसी नशा संबंधित गतिविधि का संज्ञान लें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों बारे में जागरूक करने के लिए नियमित वर्कशॉप आयोजित की जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की सभी पंचायतों में नशा मुक्ति जागरूकता संबंधी होर्डिंग्स लगाए जाएं, ताकि ग्रामीण स्तर पर भी लोग नशे से होने वाले नुकसान से अवगत हो सकें। साथ ही, उपायुक्त ने कहा कि निजी नशा मुक्ति केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए और उनकी कार्यप्रणाली की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक सुदृढ़ तंत्र विकसित किया जाए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed