शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 2 मार्च को कोटखाई क्षेत्र के प्रवास पर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 2 मार्च को कोटखाई क्षेत्र के प्रवास पर
शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 02 मार्च 2026 को कोटखाई क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 02 मार्च को कोटखाई में उपमंडल दंडाधिकारी कार्यालय के राजस्व अभिलेख कक्ष का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वह कोटखाई में नवीनीकृत उप-न्यायाधीश न्यायालय का निरीक्षण करेंगे। शिक्षा मंत्री कोटखाई के नव उन्नत उप-विभागीय पशु चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे और पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित ब्रीडर्स कैंप में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात, शिक्षा मंत्री कथाण्डी में संपर्क मार्ग दवाण्डी-कथाण्डी का लोकार्पण करेंगे और उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे।