जापान के पूर्व PM पर भाषण के दौरान फायरिंग, 2 गोली मारीं, हालत गंभीर

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमला किया गया। उन पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पीछे से दो गोली मारी गईं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं।

आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस ने मौके से 42 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। अब तक हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है।

जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजे इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे। सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed