शिमला : कुमारसैन के तहत जब्बलपुर के पास थार नाले में गिरी; दंपति की मौत
शिमला : कुमारसैन के तहत जब्बलपुर के पास थार नाले में गिरी; दंपति की मौत
शिमला : शिमला जिले के पुलिस थाना कुमारसैन के तहत जब्बलपुर के पास शनिवार सुबह एक थार गाड़ी (HR 98X-1948) सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जाबल नाले में गिर गई। स्थानीय निवासी रोहित कुमार ने बताया कि जब वह सो रहे थे, तभी उन्होंने जोरदार धमाके की आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखा तो एक गाड़ी नाले में गिरी हुई थी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि चालक अंकुर राजपाल पुत्र पृथ्वी राज राजपाल निवासी सैक्टर 48ए, चंडीगढ़ गाड़ी से बाहर छिटक गया था और उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गाड़ी के अंदर उनकी पत्नी अपराजिता सीट बैल्ट से बंधी हुई थी और दर्द से कराह रही थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और 108 एम्बुलैंस से कोटगढ़ अस्पताल भेजा। वहां से उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ठियोग के पास उनकी हालत बिगड़ गई, जिस पर उन्हें ठियोग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।