मण्डी: विद्युत उपमंडल मण्डी-2 के सहायक अभियन्ता ई. सुनील शर्मा ने आज यहां बताया कि आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 24 अक्टूबर, 2026 को शहर एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को 33/11 केवी सब–स्टेशन सौलीखड्ड में दिवाली पर्व के चलते आवश्यक रख-रखाव तथा मरम्मत किया जाना प्रस्तावित है। इस कारण उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों गुटकर, रानीबाईं, बहना, रोपा ब्राधीवीर, मलोरी, कैहनवाल, टिल्ली, मन्याना, दुदर, चछोल, सब्जी मंडी, चढ़यारा, सौलीखड्ड, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, 2 एवं 3, नेला, लांगनी, शिल्लाकीपड़, बिन्द्रावनी, ईसीएचएस, भारत पेट्रोल पंप, आर.टी.ओ. कार्यालय, रिवर डेल कॉलोनी, कवारी, पड्डल, एच.आर.टी.सी. बस स्टैंड, मझवाड़, सायरी, कोर्टमोर्स, चाम्बी, लझुखर, पुखर, शरणधार, मब, चंदेह, किप्पड, बड़ोग, निहालग, बंगाली बस्ती, भीमाकाली मंदिर, भ्यूली, कांगनीधार, मोतीपुर, संस्कृति सदन, लोअर एवं अपर पड्डल, जल शक्ति विभाग पंप हाउस पड्डल, गुरुद्वारा मोहल्ला, बस स्टैंड, पुलिस लाइन, डिग्री कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लोअर एवं अपर भ्यूली, पुरानी मंडी पोस्ट ऑफिस, फॉरेस्ट ऑफिस, आई.जी. ऑफिस, जागृति हॉस्पिटल, पुरानी मंडी के आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से सायं 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।












