शिमला: 30 अक्तूबर को एचपीयू जाने वाली सभी बसें सुबह 9 से 11 बजे तक केवल बालुगंज तक चलेंगी : उपायुक्त अमित कश्यप

  • डीसी ने दिए सभी विभागों के अधिकारियों को राष्ट्रपति ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों व अन्य लोगों के फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में 30 अक्तूबर को राष्ट्रपति की उपस्थिति के दौरान सुरक्षा दृष्टि से विश्वविद्यालय जाने वाली सभी बसें प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक केवल बालुगंज तक जाएंगी। यह जानकारी आज उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने राष्ट्रपति प्रवास के लिए की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

अमित कश्यप ने बताया कि इस संबंध में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 27 अक्तूबर से आरंभ होगा। उन्होंने सभी संबद्ध विभागों को अपने विभागों से संबंधित कार्यों को समन्वय व सहयोग के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को राष्ट्रपति ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों व अन्य लोगों के फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, ताकि सुरक्षा की दृष्टि से ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न पड़े।

  • उन्होंने जिला प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारियों को अन्नाडेल व कल्याणी हैलीपैड पर सभी प्रकार के प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए आदेश भी दिये। इस संबंध में उन्होंने विभिन्न अधिकारियों की तैनाती तथा नियुक्ति के संबंध में भी चर्चा की।
  • उन्होंने पुलिस विभाग से राष्ट्रपति के आगमन व प्रस्थान तथा रिट्रीट से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय जाने के दौरान किये जाने वाली सुरक्षा व लोगों के आवागमन को सुचारू बनाये रखने के संबंध में भी चर्चा की तथा सुझाव दिये।
  • उप कुलपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सिकन्दर कुमार ने इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही विभिन्न प्रकार की तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा कर जानकारी दी। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से सहयोग की अपील की।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *