मण्डी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2020 के लिए जिलावार आॅडिशन 14 से

अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि की धूम

मंडी : हिमाचल के मंडी की अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि का आज आगाज हो गया। जहां इस अवसर पर मंडी 200 के करीब देवी-देवता पहुंचे। जबकि प्रशासन द्वारा 216 देवी-देवताओं को इस आयोजन के लिए निमंत्रण दिया था।  स्थानीय देवी-देवताओं की पालकियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रंग-विरंगे परिधानों में शोभा यात्रा में शामिल हो कर पड्डल मेला मैदान में एकत्रित हुए। जिले के लगभग सभी भागों से 200 के करीब देवी-देवताओं ने पारम्परिक शोभा यात्रा ‘जलेब’ में भाग लिया। गौरतलब है कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी ख्याति हासिल कर चुका है।

इस त्यौहार का आगाज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पहले राजा माधव राय मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं उसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि  महोत्सव 15 से 21 फरवरी यानि 7 दिन तक चलेगा।कार्यक्रम का समापन राज्यपाल करेंगे। इस दौरान नाइट प्रोग्राम का भी आयोजन किया जा रहा। जिसमें प्रदेश व बॉलीवुड के नामी कलाकार परफार्म करेंगे। प्रशासन द्वारा मंडी की अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि को लेकर सुरक्षा की दृष्टी से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *