बिलासपुर : उप निदेशक उद्यान, बिलासपुर, ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के विभिन्न फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यानों की वर्ष 2026-27 की फल फसल की नीलामी विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी। जिनमें फलोद्यान केंद्र निहारी में आम व लीची की नीलामी 08 जून को प्रातः 11ः30 बजे होगी, जिसके लिए धरोहर राशि 5 हजार रुपए निर्धारित की गई है। फलोद्यान केंद्र बरोहा में आम व लीची की नीलामी 08 जून को दोपहर 2ः30 बजे आयोजित होगी तथा धरोहर राशि 15 सौ रुपये रहेगी। फलोद्यान केंद्र कोट कहलूर में आम की नीलामी 09 जून को प्रातः 11ः30 बजे तथा गुरु का लाहौर में आम की नीलामी 09 जून को दोपहर 2ः00 बजे आयोजित की जाएगी, जिनके लिए धरोहर राशि 2-2 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसी प्रकार फलोद्यान केंद्र सलोआ में आम व लीची की नीलामी 10 जून को प्रातः 11ः30 बजे तथा फलोद्यान केंद्र निहाल में आम की नीलामी 11 जून को दोपहर 2 बजे आयोजित होगी, जिनके लिए धरोहर राशि 1-1 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक ठेकेदार कार्यालय समय में किसी भी दिन संबंधित फलोद्यानों में जाकर फल फसल का निरीक्षण कर सकते हैं। नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों को निर्धारित धरोहर राशि नीलामी समिति अथवा प्रभारी फलोद्यान के समक्ष जमा करवानी होगी। अंतिम बोली प्राप्त करने वाले ठेकेदार को कुल बोली राशि का 50 प्रतिशत भाग, धरोहर राशि के अतिरिक्त, नीलामी समाप्ति के तुरंत बाद जमा करवाना अनिवार्य होगा। शेष राशि फल तोड़ने से पूर्व जमा करवानी होगी।