खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़-2026 के लिए ट्रायल

शिमला: युवा सेवा एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़-2026 के लिए 24 नवम्बर को जिला खेल छात्रावास बिलासपुर में कबड्डी मेन-अंडर 18 के चयन के लिए प्रशिक्षण ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी का जन्म प्रथम जनवरी, 2009 के बाद का होना चाहिए। ट्रायल प्रातः 10 बजे आरम्भ होगा।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित खिलाड़ी उक्त प्रशिक्षण केन्द्र में शैक्षणिक (मैट्रिक), आयु प्रमाण पत्र (कम से कम पांच वर्ष पूर्व नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा जारी), आधार कार्ड, दो पासपोर्ट फोटो (एक सैट सत्यापित फोटो प्रति) सहित रिपोर्ट करें। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed