बिलासपुर: जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिम लाइव 24 न्यूज़, शाखा बिलासपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर, विज्ञापन संग्राहक के एक पद के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन आगामी 16 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता बीए/बीबीए/एमबीए के साथ दोपहिया वाहन चलाने का अनुभव निर्धारित किया गया है। आवेदक की आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थी को लक्ष्य आधारित वेतन के रूप में 15,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।












