जेबीटी पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को

सोलन: पोस्ट कोड 25004 के तहत जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) के पद पर चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों का सत्यापन 12 व 13 अक्तूबर, 2026 को किया जाएगा। यह जानकारी उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन ने दी।

उन्होंने कहा कि दस्तावेज़ों का सत्यापन 12 एवं 13 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे से सांय 05.00 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने सभी सम्बन्धित उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि निर्धारित समयावधि निर्धारित स्थान पर सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेज़ों तथा एक स्व प्रमाणित छायाप्रति सहित उपस्थित रहें।

उन्होंने कहा कि दस्तावेज़ सत्यापन के लिए शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता का मूल प्रमाण पत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र, रोज़गार कार्यालय पंजीकरण पत्र, हिमाचली बोनाफाईड प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, सम्बन्धित श्रेणी प्रमाण पत्र, अन्य आरक्षण सम्बन्धी प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों सहित उपस्थित होना होगा।

उप निदेशक ने कहा कि 12 अक्तूबर, 2026 को निर्धारित स्थान एवं निर्धारित समयावधि में 01 से 25 तक क्रमांक वाले अभ्यर्थी तथा 13 अक्तूबर, 2026 को क्रमांक 26 से 55 तक दस्तावेज़ सत्यापन होगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed