हमीरपुर: बड़सर में वन विभाग की लकड़ी की नीलामी 13 को

हमीरपुर: वन रेंज कार्यालय बड़सर और इसके अंतर्गत हड़ेटा, कश्मीर तथा पनयाली में स्थित विभाग के परिसरों और कई अन्य स्थानों पर रखी गई लकड़ी की नीलामी की प्रक्रिया 13 अक्तूबर को शाम साढे तीन बजे वन रेंज कार्यालय बड़सर में पूर्ण की जाएगी।

वन मंडल हमीरपुर के उप अरण्यपाल अंकित कुमार सिंह ने बताया कि नीलामी के नियमों एवं शर्तों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए वन रेंज कार्यालय बड़सर में संपर्क किया जा सकता है। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग विभिन्न स्थानों पर रखी गई लकड़ी का अवलोकन किसी भी कार्य दिवस को कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed