हिमाचल: किन्नौर में बर्फबारी; प्रदेश में 29 तक मौसम खराब…

हिमाचल: प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले की है। भारी बारिश के अलर्ट के बीच किन्नौर की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। शनिवार को पूह क्षेत्र के कुन्नू और छितकुल समेत भारत-चीन सीमा से सटे ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 27 सितंबर को बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में दोपहर बाद मौसम अचानक बदलाव के चलते कई स्थानों पर बारिश शुरू हो गई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 27-28 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश संभावना की जताई गई है। प्रदेश में 29 सितंबर तक लगातार बारिश जारी रहने की संभावना है। जबकि मध्यवर्ती क्षेत्रों में 2 अक्टूबर तक मौसम खराब रह सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed