शिमला: डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कराटे खिलाड़ियों ने लहराया परचम; 8 क्लस्टरों के बीच क्लस्टर बना ओवरऑल विजेता, क्लस्टर-।।। रहा उपविजेता
शिमला: डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कराटे खिलाड़ियों ने लहराया परचम; 8 क्लस्टरों के बीच क्लस्टर बना ओवरऑल विजेता, क्लस्टर-।।। रहा उपविजेता
शिमला: इंदिरा गांधी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में 25 – 26 तारीख को आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्टस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन दयानंद पब्लिक स्कूल, द मॉल, शिमला दवारा किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 8 क्लस्टरों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़े मुकाबलों और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बाद क्लस्टर-। ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि क्लस्टर-।।। ने उपविजेता का स्थान प्राप्त कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। विशेष रूप से कराटे प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया और विद्यालय तथा अपने क्लस्टर का गौरव बढ़ाया।
कराटे के विजेता खिलाड़ियों को दयानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपम एवं सरस्वती नगर के प्रधानाचार्य श्री अरुण दद्वारा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों के चेहरे पर उपलब्धि की खुशी साफ दिखाई दी। अतिथियों ने खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हु एभविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृ त्वक्षमता और टीम भावना के निर्माण का सशक्त माध्यम भी है। खिलाड़ियों के उत्साह और शानदार प्रदर्शन ने डीएवी संस्थान की खेल प्रतिभाओं को एक बार फिर मंच प्रदान किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए दयानंद पब्लिक स्कूल, द मॉल, शिमला की पूरी टीम को बधाई दी गई। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हु एइसे निरंतर मेहनत और सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।