कुल्लू: राष्ट्रपति के अटल टनल दौरे की तैयारियों की समीक्षा

कुल्लू: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल टनल रोहतांग दौरे को लेकर शनिवार को बहुउद्देश्यीय भवन कुल्लू के सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने की।

बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ डीजीआरई मनाली, सीमा सड़क संगठन तथा दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। एडीएम ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संचार व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
एडीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर सभी व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस., एसडीएम मनाली गुंजित सिंह चीमा, सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed