HPBOSE : डीएलएड की 5 अक्तूबर से परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

हिमाचल: प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड के प्रथम और द्वितीय वर्ष की नियमित, री-अपीयर, फेल और पूर्ण विषयों की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं 5 अक्तूबर से 3 नवंबर तक प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों और निजी प्रशिक्षण केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर पूरी डेटशीट देख सकते हैं। डीएलएड प्रथम वर्ष (बैच 2025-27 की नियमित तथा बैच 2024-26 की री-अपीयर, फेल और पूर्ण विषय) की परीक्षाएं 5 से 17 अक्तूबर तक होंगी।द्वितीय वर्ष (बैच 2024-26 की नियमित तथा बैच 2023-25 की री-अपीयर, फेल और पूर्ण विषय) की परीक्षाएं 21 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से समय रहते डेटशीट जारी की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षाओं के सुचारू और नकल-रहित संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed