ऊना: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा बुधवार को ऊना में आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन के दौरान की गई घोषणा के अनुपालना में जिला ऊना में 17 सितंबर (गुरुवार) को अवकाश घोषित किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार जिला ऊना के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों, बीएड कॉलेजों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ के लिए भी 17 सितंबर को अवकाश रहेगा।












