सोमवार से शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक नहीं रहेगा सड़क बंद करने का प्रतिबंध
रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही रहेगा सड़क बंद
मण्डी: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि गुटकर-मंडी हाईवे पर मंगवाई के समीप सड़क बंद करने की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। यह संशोधित व्यवस्था 31 अक्तूबर से 9 नवंबर, 2026 तक प्रभावी रहेगी।
उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी आदेश के अनुसार सोमवार से शनिवार तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक प्रस्तावित सड़क बंद रखने की व्यवस्था को वापस ले लिया गया है। अब इस अवधि में सड़क बंद नहीं रहेगी।
उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित रात्रि 7 बजे से सुबह 6:30 बजे तक की सड़क बंद रखने की समय-सारणी में संशोधन करते हुए इसे अब रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि रविवार को भी सड़क बंद रखने का समय रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही रहेगा। रविवार को इसके अतिरिक्त किसी अन्य समय सड़क बंद करने की अनुमति नहीं होगी।













