कुल्लू: उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि मिनी सचिवालय भवन, बंजार के पार्किंग स्थल को 01 अगस्त, 2026 से 31 जुलाई, 2027 तक की अवधि हेतु संविदा के आधार पर प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने इच्छुक बोलीदाताओं को सूचित किया है कि पूर्ण रूप से भरी हुई निविदाएं पच्चीस हजार रुपये के बैंक ड्राफ्ट/अग्रिम राशि सहित 22 जुलाई, 2026 को दोपहर 01:00 बजे तक उपमंडलाधिकारी बंजार के कार्यालय में जमा की जा सकती हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त होने वाली निविदाएं अमान्य मानी जाएंगी। समस्त प्राप्त निविदाएं 22 जुलाई, 2026 को सायं 03:00 बजे खोली जाएंगी।