ताज़ा समाचार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 14 जुलाई तक किन्नौर प्रवास पर

रिकांगपिओ : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 11 व 12 जुलाई, 2026 (शनिवार व रविवार) को कल्पा एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण करेंगें तथा आमजन की जन समस्याएं सुनेंगे। रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे।

13 जुलाई (सोमवार) को प्रातः 10ः45 बजे कोठी पंचायत पहुंचकर जन समस्याएं सुनेंगे और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कृषि उपकरण वितरित करेंगे।

इसके उपरान्त, कैबिनेट मंत्री दोपहर 2ः00 बजे ग्राम पंचायत पूर्वणी में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेगें। इनमें लिदो से श्मशान घाट पूर्वणी सम्पर्क सड़क का शिलान्यास, पार्किंग का शिलान्यास, सामुदायिक स्नानगृह एवं पार्किंग का उद्घाटन, बौद्व मंदिर से ट्रांसफार्मर तक इंटरलॉक रास्ते का उद्घाटन व पशुपालन विभाग के चिकित्सक आवास का उद्घाटन शामिल है। इसके अतिरिक्त, राजस्व मंत्री प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कृषि उपकरण भी वितरित करेगें तथा स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनेंगे। 13 जलाई को रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे और 14 जुलाई (मंगलवार) को दोपहर 2ः00 बजे कल्पा से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed