ताज़ा समाचार

कांगड़ा: 16 सितंबर से शुरू होने वाली पैराग्लाइडिंग गतिविधियां खराब मौसम के चलते तीन दिन के लिए स्थगित

19 सितंबर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू होने की संभावना

बैजनाथ: उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने आदेश जारी करते हुए बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान तथा प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के चलते बिलिंग पैराग्लाइडिंग क्षेत्र में 16 सितंबर से शुरू होने वाली पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को तीन दिनों के लिए स्थगित किया गया है। अब पैराग्लाइडिंग गतिविधियां आगामी मौसम के पूर्वानुमान की परिस्थितियों को देख्यलत हुए 19 सितंबर, 2026 से शुरू होंगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में घना कोहरा और कम दृश्यता जैसी मौसम परिस्थितियों के चलते पैराग्लाइडिंग के सुरक्षित टेक-ऑफ एवं लैंडिंग में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। पैराग्लाइडरों, पायलटों तथा अन्य संबंधित लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

एसडीएम ने सभी पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों, पायलटों, संघों एवं अन्य संबंधित हितधारकों से आदेशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि आगामी मौसम पूर्वानुमान एवं परिस्थितियों के आधार पर गतिविधियों के संचालन की समीक्षा की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed