प्रदेश की युवा विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन भाजयुमो करेगा शुरू

शिमला: भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजयुमो प्रदेश प्रभारी महेश चौहान विशेषरूप से उपस्थित रहे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि भाजयुमो, भारतीय जनता पार्टी का सबसे प्रमुख मोर्चा है और आने वाले समय में भाजयुमो जहां प्रदेश की युवा विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करेगा। उन्होनें कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सैन्ट्रल यूनिवर्सिटी के नाम पर ओच्छी राजनीति कर रहे हैं जिसका नुकसान सीधेतौर पर प्रदेश के छात्र भुगत रहे हैं। भाजयुमो जल्दी ही कांग्रेस सरकार की खोलो पोल अभियान चलाएगा। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के लिए प्रदेश के 11 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी जिसको अभी तक उन्होनें पूरा नहीं किया है। साथ ही प्रदेश से 300 से अधिक औद्योगिक ईकाईयां पलायन कर चुकी हैं जिसके लिए कांग्रेस सरकार पूरी तरह से जिम्मेवार है। एक ओर प्रदेश सरकार रोजगार देने में असफल साबित हुई है, वहीं जिन्हें पूर्व भाजपा सरकार ने उद्योगो में रोजगार दिया था उन्हें बंद करवाने पर तुली हुई है। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है।

सुनील ठाकुर ने कहा कि भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन 4, 5 और 6 मार्च, 2016 को भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में मथुरा में आयोजित किया जा रहा है जिसमें देशभर से 25000 युवा भाग लेंगे, वहीं हिमाचल प्रदेश से 1000 युवा इस अधिवेशन में भाग लेगें। भाजयुमो अध्यक्ष ने इसके लिए प्रदेश महामंत्री महेन्द्र ठाकुर को अधिवेशन प्रमुख तय किया है और तीन सह-प्रभारी भी तय किए हैं। इसके अतिरिक्त डा0 हेमंत शर्मा को शिमला संसदीय क्षेत्र का प्रभारी, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी भंवर भारद्वाज, मण्डी संसदीय क्षेत्र प्रभारी महेश सिपहिया तथा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का प्रभारी अमित ठाकुर को बनाया गया है। उन्होनें कहा कि भाजयुमो जल्दी ही जिला स्तर पर भी प्रभारियों की नियुक्ति करेगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *