आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित
आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित
शिमला: बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदु शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना शिमला (शहरी) के अधीन संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों एवं क्रेच केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए 18 अगस्त, 2026 को गठित चयन समिति द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए गए। साक्षात्कार के आधार पर आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका तथा क्रेच केंद्रों में क्रेच कार्यकर्ता/सहायिका के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम के अनुसार क्रेच कार्यकर्ता के पद पर साधनाघाटी (क्रेच) के लिए प्रिया, स्ट्रॉबेरी ब्रोकहास्ट (क्रेच) के लिए सुमन, आरटीओ (क्रेच) के लिए करिश्मा तथा टुटीकंडी (क्रेच) के लिए शरोती का चयन किया गया है। इसी प्रकार क्रेच सहायिका के पद पर कुफटाधार (क्रेच) के लिए अर्चना तथा बंगाला कॉलोनी (क्रेच) के लिए सरिता का चयन किया गया है। आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर आंगनबाड़ी कृष्णानगर के लिए तनुजा का चयन किया गया है। कुफटाधार (क्रेच) के क्रेच सहायिका पद के लिए ममता को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयन प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों एवं साक्षात्कार के आधार पर गठित चयन समिति द्वारा संपन्न की गई।