कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की हमीरपुर और देहरा ब्लॉक कमेटियां भंग
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की हमीरपुर और देहरा ब्लॉक कमेटियां भंग
शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हमीरपुर व देहरा ब्लॉक कांग्रेस की सम्पूर्ण कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में एक अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया है कि जल्द ही इन दोनों ब्लॉकों में नए अध्यक्ष सहित नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।