सरकाघाट: विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रखोटा में सामान्य रखरखाव कार्य के चलते 21 अगस्त, 2026 को संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ के सहायक अभियंता ई. हंस राज ने बताया कि 21 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जमनी, मसेरन, चंदेश और पिंगला फीडरों के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहा तो रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।