शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 19 अगस्त को ठियोग में जिला स्तरीय जनसुनवाई की करेंगे अध्यक्षता

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 19 अगस्त को ठियोग के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 11 बजे ठियोग पहुंचेंगे और एल्ब्रस रिजॉर्ट में समग्र शिक्षा के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) की जन सुनवाई की अध्यक्षता करेंगे। जनसुनवाई के दौरान समग्र शिक्षा से संबंधित सामाजिक अंकेक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी तथा संबंधित पक्षों से प्राप्त सुझावों एवं विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed